औरैया: आयुष्मान योजना से मिला जीवनदान, कृष्णा मेडिकल सेंटर में हुआ सफल ऑपरेशन
उप्र के औरैया जनपद के दिबियापुर कस्बा स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर में एक गंभीर मरीज को आयुष्मान योजना के तहत नया जीवन मिला है। नेहरू नगर निवासी बिल्लू का यहां सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के दिबियापुर कस्बा स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर में एक गंभीर मरीज को आयुष्मान योजना के तहत नया जीवन मिला है। नेहरू नगर निवासी बिल्लू का यहां सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई।
मेडिकल सेंटर के संचालक डॉ. बृजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज बिल्लू काफी समय से पेट की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। जांच के दौरान पेट में गंभीर जटिलता पाई गई।
जिसके बाद तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम ने लगभग 2 लीटर तक की समस्या (असामान्य पदार्थ) को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया, जिससे मरीज की जान बच सकी।
उन्होंने बताया कि यह पूरा उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया, जिससे मरीज और उसके परिजनों को आर्थिक राहत मिली।
मरीज बिल्लू ने स्वस्थ होने के बाद मेडिकल सेंटर और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड की मदद से उन्हें बिना किसी खर्च के इलाज मिला और आज वे नया जीवन जी पा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने भी कृष्णा मेडिकल सेंटर की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।


