कन्नौज: भाजपा नेता ने ग्राम पंचायत अधिकारी को धमकाया, वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल
उप्र के कन्नौज जनपद में भाजपा नेता द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी को धमकाने का मामला सामने आ रहा है। मामला जनपद के उमर्दा ब्लॉक के भखरा ग्राम पंचायत के हीरापुर्वा गांव का है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में भाजपा नेता द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी को धमकाने का मामला सामने आ रहा है। मामला जनपद के उमर्दा ब्लॉक के भखरा ग्राम पंचायत के हीरापुर्वा गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विकास राजपूत ने आदमियों से ब्लॉक को भर देने की धमकी दी है। धमकाने का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है।
भाजपा नेता विकास राजपूत ने ग्राम पंचायत अधिकारी को सपा का एजेंट बताया है। भाजपा नेता ने बीडीओ के सामने ग्राम पंचायत अधिकारी को हड़काया।
भाजपा नेता विकास राजपूतमंडल महामंत्री बताए जा रहे हैं। भाजपा नेता और ग्राम पंचायत अधिकारी की तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।




