औरैया: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही मौत

उप्र के औरैया जनपद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां के औरैया-दिबियापुर मार्ग स्थित असेनी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी है।

औरैया: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही मौत
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां के औरैया-दिबियापुर मार्ग स्थित असेनी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी है। जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर सीओ सदर समेत भारी पुलिस बल मौजूद है। यातायात प्रभावित है और प्रशासनलोगों को समझाने में जुटा है।