बलरामपुर: विनोद साहनी हत्याकांड के बाद यूपी में गरमाई सियासत, हिरासत में लिया गया कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

उप्र के गोंडा जनपद के कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के बाद यूपी में सियासत गरमा गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बलरामपुर: विनोद साहनी हत्याकांड के बाद यूपी में गरमाई सियासत, हिरासत में लिया गया कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के गोंडा जनपद के कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के बाद यूपी में सियासत गरमा गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गोंडा जा रहा था। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल विनोद साहनी के परिजनों से मिलने गोंडा जा रहा था।

इस बीच मसौली टोल प्लाजा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अजय राय के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह कांग्रेस नेता आसिम वकार, नरेंद्र सिंह, व कांग्रेस नेता हसीब खान को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गोंडा जाने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रास्ते में रोककर गोंडा जाने से रोक दिया।