CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, उठाए चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे
उप्र के बलरामपुर जनपद में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत लखनऊ में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत लखनऊ में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ है।
इया दौरान कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू हुआ।
अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्याय हसीब खान भी अपने हजारों समर्थको के साथ मौजूद रहे। प्रदेशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।
कांग्रेस ने प्रदर्शन को ‘वोट चोरी’ के मुद्दे से जोड़ा है। प्रदर्शन में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए गए। अपनी मांगो को लेकर नेता व कार्यकर्ता लगातार नारेबाज़ी करते रहे।



