उरई: माधौगढ़ में नाबालिग की शादी की सूचना पर प्रशासन की कार्रवाई, रुकवाया विवाह समारोह

उप्र के उरई जनपद के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के सिहारी रोड स्थित शालनी पैलेस में मंगलवार की रात नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

उरई: माधौगढ़ में नाबालिग की शादी की सूचना पर प्रशासन की कार्रवाई, रुकवाया विवाह समारोह
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के सिहारी रोड स्थित शालनी पैलेस में मंगलवार की रात नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही रात करीब 9:30 बजे कोतवाली माधौगढ़ पुलिस एवं प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और विवाह समारोह को तत्काल रुकवा दिया।

बताया जा रहा है कि नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कार्रवाई के दौरान विवाह समारोह को रुकवाते हुए संबंधित पक्षों के खिलाफ कानूनी एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।

वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर उरई से भी संबंधित टीम मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण का जायजा लिया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद विवाह समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने नाबालिग की शादी को लेकर कानून का पालन करने की हिदायत दी। प्रशासन द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।