बुलंदशहर: गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल, वन विभाग से सर्च अभियान चलाने की मांग
उप्र के बुलंदशहर जनपद के चांसी गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल बन गया है। अहार थाना क्षेत्र के गांव चांसी में नलकूप की छत पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के चांसी गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल बन गया है। अहार थाना क्षेत्र के गांव चांसी में नलकूप की छत पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में आसपास के गांवों में भी तेंदुए की गतिविधियां सामने आई हैं।
चार दिन बाद शुरू होने वाले कांवड़ मेले को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सर्च अभियान चलाकर तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


