सीतापुर: बेड पर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, परिवार में पसरा मातम

उप्र के सीतापुर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पंचमपुरवा मोहल्ले में एक महिला का शव उसके घर के अंदर बेड पर संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सीतापुर: बेड पर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, परिवार में पसरा मातम
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पंचमपुरवा मोहल्ले में एक महिला का शव उसके घर के अंदर बेड पर संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंकी अधिकतर घर पर अकेली रहती थी, जबकि उसके पति मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं।

मृतका की मां ने बताया कि उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने कभी किसी प्रकार के विवाद या परेशानी की जानकारी उन्हें नहीं दी थी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।