द लर्निंग एजुकेशन एकेडमी का शानदार रिजल्ट, 10वीं-12वीं में छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास
संस्थान के संस्थापक इंजीनियर फैजान ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट —
बहराइच / जनमत न्यूज। बहराइच के मोहल्ला बशीरगंज स्थित द लर्निंग एजुकेशन एकेडमी ने इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। छात्रों की सफलता से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
कक्षा 12वीं में छात्रों ने बेहतर अंक हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इसमें आध्या ने 82%, नाजिया 78%, मुनाज़्ज़ा 75%, अर्शना 70%, अपूर्वा 69%, तौहीद 65%, नशरा 64%, शाज़ान 62%, अंशरा 60%, तक्रीम 60%, रुश्दा 60%, अहसानुल 60% और सारांश ने 60% अंक प्राप्त किए।
वहीं कक्षा 10वीं के परिणाम भी बेहद उत्साहजनक रहे। समर ने 85%, अलीज़ा 84%, सकीना 83%, अयान 81%, अनमता 75%, वली 72%, स्वास्तिक 72%, अरहम 71%, शौर्य 70%, महफूज़ 69%, आतिफ 66%, कमलेश 62% और तलहा ने 60% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
इन परिणामों में कई विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम की है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया।
संस्थान के संस्थापक इंजीनियर फैजान ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।
संस्थान प्रबंधन ने अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। इस सफलता के साथ द लर्निंग एजुकेशन एकेडमी क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.