फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थिति में घर के आंगन में मिला युवक का शव, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव घर के आंगन में पड़ा मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना शमशाबाद के रमापुर जसू गांव का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव घर के आंगन में पड़ा मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना शमशाबाद के रमापुर जसू गांव का है।
प्राप्त समाचार के अनुसार परिजनो ने पुरानी रंजिश में लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।



