हरदोई: पुलिस मुठभेड़ में घायल दो शातिर चोर गिरफ्तार; बाइक, तमंचे और जेवर बरामद

उप्र के हरदोई जनपद के पिहानी में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोरों के गोली लगने से घायल होने की खबर है। मुठभेड़ में शाहजहांपुर का हिस्ट्रीशीटर बुद्धपाल और पिहानी हरदोई का आसिफ घायल हुआ है।

हरदोई: पुलिस मुठभेड़ में घायल दो शातिर चोर गिरफ्तार; बाइक, तमंचे और जेवर बरामद
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के पिहानी में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोरों के गोली लगने से घायल होने की खबर है। मुठभेड़ में शाहजहांपुर का हिस्ट्रीशीटर बुद्धपाल और पिहानी हरदोई का आसिफ घायल हुआ है।

पिहानी पुलिस द्वारा रसूलपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। इस दौरान चोरी की घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की बाइक, तमंचे और जेवर बरामद किया गया है।

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर बुद्धपाल के ऊपर चोरी, गैंगेस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे 16 गंभीर मामले दर्ज हैं। आसिफ के ऊपर भी गाजियाबाद में लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

बता दें कि 9 मई की रात को गांव गौखरिका में दीपक सिंह और धर्मपाल सिंह के घरों को निशाना बनाया था। घायल शातिर बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।