अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को वापस भेजा जेल, कई अहम ठिकानों पर की छापेमारी

उप्र के अयोध्या के राम मंदिर दान गबन और चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 13 घंटे की पुलिस रिमांड पूरी होने से पहले ही जिला कारागार वापस भेज दिया गया है। 

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को वापस भेजा जेल, कई अहम ठिकानों पर की छापेमारी
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या के राम मंदिर दान गबन और चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 13 घंटे की पुलिस रिमांड पूरी होने से पहले ही जिला कारागार वापस भेज दिया गया है। 

शुक्रवार रात करीब 9:37 बजे अविनाश शुक्ला को जेल दाखिल कराया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर अयोध्या स्थित उसके आवास और कथित तौर पर रकम बांटने वाली जगह समेत कई अहम ठिकानों पर छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि कार उसकी निशानदेही पर मिली और उससे जांच से जुड़े अहम साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

इससे पहले पुलिस अविनाश शुक्ला के पास से 20 लाख रुपये की बरामदगी दिखा चुकी है। अब सवाल यह है कि रिमांड पूरी होने से पहले ही अविनाश को जेल क्यों भेजा गया और बरामद कार से पुलिस को क्या अहम सुराग मिले हैं?