बुलंदशहर पुलिस का ऑपरेशन शूट आउट जारी, तीन बदमाशों से हुई मुठभेड़; गोली लगने से दो घायल
बुलंदशहर पुलिस ने ऑपरेशन शूट आउट के तहत बड़ी कार्यवाही की है। 25 25 हजार के इनामी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। थाना अनुपशहर पुलिस की शातिर गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर पुलिस का ऑपरेशन शूट आउट जारी है। इसके तहत बुलंदशहर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। 25 25 हजार के इनामी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। थाना अनुपशहर पुलिस की शातिर गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है।
पैर में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश हनी वर्मा और अनुज वर्मा घायल हो गए, जबकि इनके एक अन्य साथी अरविन्द निशाद को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
हनी वर्मा और अनुज वर्मा पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित था। बदमाशों पर टप्पेबाज़ी, छिनैती, लूट और डकैती जैसे अपराध दर्ज है। गिरफ्तार मदमाश अनुज वर्मा पर 17 मुक़दमे और हनी वर्मा पर 12 मुक़दमे दर्ज है। बदमाशों के पास से अवैध असलाह कारतूस और बाइक बरामद हुई है। यह मुठभेड़ बुलंदशहर के अनुपशहर अलीगढ़ चौराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई।

Janmat News 
