अयोध्या: दिल्ली रवाना हो रहे दिव्यांग सपा नेता को पुलिस ने रोका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
उप्र के अयोध्या जनपद के समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत को शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर के लिए रवाना होते समय पुलिस ने रास्ते में रोक लिया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत को शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर के लिए रवाना होते समय पुलिस ने रास्ते में रोक लिया।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में नीट परीक्षा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।


