फतेहपुर: सड़क हादसे में गंभीर घायल शिक्षामित्र बीएलओ की मौत, डीएम ने दिया मदद का भरोसा
उप्र के फतेहपुर जनपद में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बीएलओ की मौत होने की खबर सामने आ रही है। शिक्षामित्र बीएलओ बृजेंद्र कुमार किडनी की बीमारी से पिछले कई वर्षों से पीड़ित था।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बीएलओ की मौत होने की खबर सामने आ रही है। शिक्षामित्र बीएलओ बृजेंद्र कुमार किडनी की बीमारी से पिछले कई वर्षों से पीड़ित था।
बृजेंद्र कुमार एसआईआर ड्यूटी में लगा था। मामला जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र गूंझी गांव का है। घटना का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है और पीड़त परिवार को हर संभव मदद दिलाने भरोसा दिया है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी व बच्चे को नि:शुल्क पढ़ाई का आश्वासन दिया है।


