बरेली में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट का आगाज, समाज को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा

उप्र के बरेली जनपद में आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के बैनर के तले समस्त कायस्थ समाज परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम परिचय सम्मेलन की रणनीति बनाने में एकजुट हुए।

बरेली में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट का आगाज, समाज को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट 

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के बैनर के तले समस्त कायस्थ समाज परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम परिचय सम्मेलन की रणनीति बनाने में एकजुट हुए।

इस सम्मेलन में सभी चित्रांश बंधुओं ने काफी भारी संख्याओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी के माल्यार्पण और पावन आरती से हुआ। उसके बाद समस्त कायस्थ समाज को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

कार्यक्रम के संचालन में अरव सक्सेना, प्रदीप कुमार एडवोकेट, विजय सक्सेना, मुकेश जौहरी सहित सभी सम्मानित महिला शक्तियों  ने किया। सभा का समापन यूपी के जनपद मुरादाबाद  से  बरेली में कार्यक्रम में  भगवान श्री  चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण चाहवाई  में शिरकत करने आए समस्त पदाधिकारी गणों ने किया।