कानपुर देहात: हजारों दीपों से जगमगाया शुक्ल तालाब, ‘आशीर्वाद का दीया’ से गूंजा राष्ट्रसेवा का संकल्प
उप्र के कानपुर देहात जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्ल तालाब का नजारा देखते ही बन रहा था।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्ल तालाब का नजारा देखते ही बन रहा था। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा शुक्ल तालाब जगमगा उठा और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।
अकबरपुर के शुक्ल तालाब में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित कर देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
ये तस्वीरें हैं कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित ऐतिहासिक शुक्ल तालाब की, जहां एक साथ जलते हजारों दीपों ने पूरे परिसर को रोशनी से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला मौजूद रहीं। उनके साथ विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीतू सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय सहित प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन हुआ।
वही राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सिर्फ दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा भावना, सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का प्रतीक है।




