फतेहपुर: अखिलेश यादव के चाय पीने से एक्शन! दुकान पर खाद्य विभाग की छापेमारी से गरमाई सियासत

उप्र के फतेहपुर जनपद में में एक चाय की दुकान को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौकी चौराहे का है।

फतेहपुर: अखिलेश यादव के चाय पीने से एक्शन! दुकान पर खाद्य विभाग की छापेमारी से गरमाई सियासत
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में एक चाय की दुकान को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौकी चौराहे का है। 

जानकारी के अनुसार यहां शेषमणी की चाय की दुकान पर 20 फ़रवरी को सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के आगमन व चाय पीने के बाद खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई सुर्खियों में आ गई है।

बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया और चाय पत्ती का नमूना जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद से ही आरोप लगने लगे कि अखिलेश यादव को चाय पिलाने की वजह से दुकानदार को निशाना बनाया गया है जिससे मामला और गर्मा गया।

हालांकि सहायक आयुक्त खाद्य राजेश दीक्षित ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि 1 अप्रैल  को आईजीआरएस के जरिए चाय पत्ती में मिलावट की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

दुकान का वैध लाइसेंस 2028 तक है और विभाग के पास सीधे दुकान सीज करने का प्रावधान भी नहीं है। साथ ही उसी दिन अन्य स्थानों पर भी नियमित जांच अभियान चलाया गया था।