बहराइच: वन विभाग ने मार गिराया आठवां आदमखोर भेड़िया, हटाए गए DFO राम सिंह यादव
उप्र के बहराइच जनपद में आठवें आदमखोर भेड़िये को वन विभाग ने मार गिराया। 48 घण्टों के भीतर आठवां भेड़िया शूट किया गया।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में आठवें आदमखोर भेड़िये को वन विभाग ने मार गिराया। 48 घण्टों के भीतर आठवां भेड़िया शूट किया गया। गौरतलब है कि आतंक का पर्याय बने भेड़ियों ने इलाके में दहशत मचा रखी थी।
भेड़ियों के हमले से अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार हो रहे भेड़ियों के हमले से कैसरगंज इलाके के एक दर्जन से अधिक गाँव के लोगों में दहशत थी। कैसरगंज थाना क्षेत्र के मझारा तौकली क्षेत्र के भिरगू पुरवा के पास आदमखोर भेड़िया मारा गया।
हटाए गए DFO बहराइच
दूसरी ओर बहराइच में भेड़ियों के हमले में बच्चों की मौत मामले में CM योगी के आदेश पर DFO बहराइच राम सिंह यादव हटा दिए गए। DFO एटा सुंदरेशा को DFO बहराइच बनाया गया है। राम सिंह यादव मुख्यालय से अटैच किये गए।

Janmat News 
