श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा व राष्ट्रपति के कार्यक्रम के पर हो रही विशेष तैयारियां

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के अवसर पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा व राष्ट्रपति के कार्यक्रम के पर हो रही विशेष तैयारियां
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के अवसर पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने वीडियो संदेश जारी कर यह जानकारी दी है।

यह है व्यवस्था

  • सिख समुदाय के लोगों को कानूनन अनुमन्य छोटी कृपाण ले जाने की अनुमति होगी।
  • इसके अलावा किसी भी प्रकार का अन्य आयुध (अस्त्र-शस्त्र) मंदिर परिसर में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • किसी भी आमंत्रित व्यक्ति के साथ कोई अंगरक्षक मंदिर परिसर में नहीं जा सकेगा।
  • कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि प्रारंभ होने के कारण फलाहार की व्यवस्था की जाएगी।
  • सभी आमंत्रितों को नाम के साथ विशेष प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रवेश पत्र पर कोड नंबर होगा और वह नॉन-ट्रांसफरेबल (अहस्तांतरणीय) रहेगा।
  • मोबाइल फोन परिसर में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • पानी और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर ही रहेगी तथा प्रवेश द्वार की जानकारी समय से दी जाएगी।