बुलंदशहर में गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
उप्र के बुलंदशहर जनपद में गंगा दशहरा के पर्व पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा मां की जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में गंगा दशहरा के पर्व पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा मां की जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे।
गंगा दशहरा स्नान को लेकर सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर घाटों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
अनूपशहर ,आहार ,नरोरा, कर्णवास, राजघाट, रामघाट सहित सभी घाटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन पुलिस वालों के साथ सभी घाटों की निगरानी कर रहे थे।


