बलरामपुर: ZM फिजियोकेयर का उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

उप्र के जनपद बलरामपुर के तहसील अन्तर्गत उतरौला मे स्थित न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी मे ZM फिजियोकेयर का उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ किया।

बलरामपुर: ZM फिजियोकेयर का उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद बलरामपुर के तहसील अन्तर्गत उतरौला मे स्थित न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी मे ZM फिजियोकेयर का उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ZM फिजियोकेयर की फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर जुबैदा मोबीन ने मुख्य अतिथि विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा का फूल माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया।

विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा की यह उतरौला के जनमानस के लिए एक अच्छी सुविधा है जो हमारे उतरौला क्षेत्र में नही जिसके लिए हम डॉक्टर जोया मोबीन को बधाई देते है।

ZM फिजियोकेयर की फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर जुबैदा मोबीन ने कहा कि उतरौला के न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी के बेसमेंट में फिजियोथेरेपी की आधुनिक सुविधा शुरू हो गई है जिसमें बिना दवा और बिना सर्जरी के उपचार मिलेगा।

फिजियोथेरेपी केवल दर्द कम करने तक सीमित नही है यह शरीर की ताकत, संतुलन और मूवमेंट को बेहतर बनाने मे मदद करती है समय पर सही थेरेपी लेने से दर्द राहत मिलती है।

इस अवसर पर डॉक्टर मोबीन, राकेश श्रीवास्तव, डॉक्टर नजर मोहम्मद एजाज मलिक, देवानंद गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता, बब्बू मलिक, अंसार अहमद खान, फिरोज खान, डॉक्टर हिना कौसर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।