संभल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
उप्र के संभल जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात शव मिलने की खबर सामने आ रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस अज्ञात शव के शिनाख्त में जुटी।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात शव मिलने की खबर सामने आ रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस अज्ञात शव के शिनाख्त में जुटी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। बता दें कि जनपद में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला जारी है। पूरा मामला बहजोई कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी बहजोई मार्ग स्थित गांव श्रीनगर कनेटा बांकेबिहारी अस्पताल के पास है।

Janmat News 
