बरेली: ट्रैक्टर में करंट उतरने से ड्राइवर और बच्चे की मौत, जन्माष्टमी की झांकी के दौरान हुआ हादसा

उप्र के बरेली जिले में ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतरने से ड्राइवर और 11 साल के बच्चे की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव की है।

बरेली: ट्रैक्टर में करंट उतरने से ड्राइवर और बच्चे की मौत, जन्माष्टमी की झांकी के दौरान हुआ हादसा
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट  

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जिले में ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतरने से ड्राइवर और 11 साल के बच्चे की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी की झांकी निकाले जाने के दौरान हाईटेंशन लाइन से लोहे का पाइप छू गया।

हादसे में ड्राइवर वीरेंद्र और दीप राठौर की मौके पर मौत हो गई, जबकि विपिन गम्भीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है।