प्रतापगढ़: नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के चिलबिला क्षेत्र में रविवार दोपहर डूबे व्यापारी के पुत्र का शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि डमरू उमर वैश्य के पुत्र अनिकेत उमर वैश्य अपने दोस्तों के साथ नमक सायर (औवार पुल के पास) नदी में नहाने गए थे।

प्रतापगढ़: नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के चिलबिला क्षेत्र में रविवार दोपहर डूबे व्यापारी के पुत्र का शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि डमरू उमर वैश्य के पुत्र अनिकेत उमर वैश्य अपने दोस्तों के साथ नमक सायर (औवार पुल के पास) नदी में नहाने गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय अनिकेत अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन अनिकेत का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने देर रात तक नदी में सर्च ऑपरेशन जारी रखा।

हालांकि, तेज बहाव और अंधेरे के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं और शव बरामद नहीं हो सका। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी और अन्य जल स्रोतों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।