प्रतापगढ़: गड्ढे में गिरी दिव्यांग युवती की युवक ने बचाई जान, सोशल मीडिया के जरिए परिवार तक पहुंची पुलिस

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के सदहा इलाके में शनिवार शाम अचानक बेहोश होकर पानी से भरे गड्ढे में गिरी मानसिक रूप से दिव्यांग युवती की एक युवक ने तत्परता दिखाते हुए जान बचाई।

प्रतापगढ़: गड्ढे में गिरी दिव्यांग युवती की युवक ने बचाई जान, सोशल मीडिया के जरिए परिवार तक पहुंची पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के सदहा इलाके में शनिवार शाम अचानक बेहोश होकर पानी से भरे गड्ढे में गिरी मानसिक रूप से दिव्यांग युवती की एक युवक ने तत्परता दिखाते हुए जान बचाई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया। युवती के पास से उसकी पहचान संबंधी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

इसके बाद चौकी इंचार्ज अतुल यादव ने युवती की फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर उसकी पहचान और परिजनों की तलाश शुरू की।पुलिस की इस कोशिश का असर हुआ और करीब 16 घंटे बाद रविवार सुबह युवती का भाई अस्पताल पहुंचा। उसने युवती की पहचान सपना वर्मा के रूप में की।

आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने युवती को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। युवती के सुरक्षित परिवार तक पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता और सोशल मीडिया के जरिए की गई पहचान की पहल की सराहना की।