मुजफ्फरनगर में गोवंशों की देखभाल में सुधार, सराही गई नगर पालिका की व्यवस्था
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में गोवंशों की देखभाल और उनके भरण-पोषण को लेकर प्रशासन की सक्रियता अब ज़मीन पर दिखाई देने लगी है। नगर पालिका द्वारा गोवंशों को नियमित रूप से भरपेट चारा उपलब्ध कराया जा रहा है
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में गोवंशों की देखभाल और उनके भरण-पोषण को लेकर प्रशासन की सक्रियता अब ज़मीन पर दिखाई देने लगी है। नगर पालिका द्वारा गोवंशों को नियमित रूप से भरपेट चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी स्थिति में स्पष्ट सुधार देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका की टीम द्वारा गोशालाओं और खुले में विचरण कर रहे गोवंशों के लिए भोजन, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर निगरानी भी की जा रही है।
इस पूरे अभियान को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की इस पहल को स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहा जा रहा है और इसे जनहित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले जहां गोवंशों को भोजन और देखभाल की कमी का सामना करना पड़ता था, वहीं अब व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। नगर पालिका की सक्रियता और प्रशासन की निगरानी से जनपद में पशु संरक्षण की दिशा में बेहतर माहौल बनता दिखाई दे रहा है।
प्रशासन का कहना है कि गोवंशों की देखभाल को लेकर आगे भी इसी तरह सतत प्रयास जारी रहेंगे, ताकि जनपद में व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Janmat News 
