अयोध्या हनुमानगढ़ी के गौलोकवासी महंत की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी स्थित इमली की बगिया में अखिल भारतीय पंच रामानंदी निर्वाणी अनी अखाड़ा द्वारा गौलोकवासी महंत संतराम दास महाराज की तेरहवीं संस्कार के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

अयोध्या हनुमानगढ़ी के गौलोकवासी महंत की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी स्थित इमली की बगिया में अखिल भारतीय पंच रामानंदी निर्वाणी अनी अखाड़ा द्वारा गौलोकवासी महंत संतराम दास महाराज की तेरहवीं संस्कार के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अयोध्या के संत-महंत, महामंडलेश्वर, जगद्गुरु तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने बताया कि हमारे पूज्य गुरुदेव गौलोक वासी महंत संतराम दास महाराज कि तेरहवी कार्यक्रम था जिसमे अयोध्या के सभी संत महंत महामंडलेश्वर जगतगुरु व श्रद्धालू सम्मलित हुए और महाराज जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

हमारे पूज्य गुरुदेव का जीवन सनातन धर्म और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति में आयोजित भंडारे में संत-महंतों ने प्रसाद ग्रहण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर महंत संतराम दास महाराज को तपस्वी एवं विद्वान संत बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संत समाज के साथ सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र के लोग भी उपस्थित रहे।