मिर्जापुर: सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए की गई सौदेबाजी, वीडियो वायरल; हटाए गए विभागाध्यक्ष
डॉक्टर को जहां भगवान का स्वरूप माना जाता है। डॉक्टर के हाथ में जिंदगी होती है। लोग बड़े समर्पण भाव और बड़े विश्वास पर अपना तन डॉक्टर को समर्पित कर देते हैं.
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। डॉक्टर को जहां भगवान का स्वरूप माना जाता है। डॉक्टर के हाथ में जिंदगी होती है। लोग बड़े समर्पण भाव और बड़े विश्वास पर अपना तन डॉक्टर को समर्पित कर देते हैं लेकिन वही डॉक्टर जब भ्रष्टाचार में संलिप्त हो जाए तो उसे क्या कहा जा सकता है।
ऐसा ही एक मामला खुल करके आया है उप्र के मिर्जापुर जनपद के मंडलीय अस्पताल से, जहां हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत डॉक्टर राजकुमार भारती का शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है।
जहां मरीज के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर के द्वारा सौदेबाजी की गई। उसे सौदेबाजी में बिचौलिए की भूमिका निभाने का काम एक मेडिकल स्टोर के संचालक के द्वारा किया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा तय की गई रकम मरीज के परिजनों ने मेडिकल संचालक को सौंप दी और वीडियो भी बनाया।
यह वीडियो बाद में जब मीडिया में वायरल हो गया तो तत्काल आनन फानन में विभागाध्यक्ष को उनके पद से हटाकर दूसरे डॉक्टर संतोष सिंह को विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई।
मामला जांच पर अटका क्योंकि जिस तरह से वीडियो वायरल हुआ है और सीएमओ, CMS बात की गई तो मामले को संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही की गई।
हालांकि मंडलीय अस्पताल को अब मेडिकल कॉलेज का भी दर्जा प्राप्त है और यहां तमाम बच्चे सीखने आते हैं और ऐसे शिक्षक डॉक्टर जोकि लोगों की जिंदगी देने का काम करते हैं उनके द्वारा किस तरह की शिक्षा दी जाएगी। इस पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।


