CJP Protest: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, कहा-किताब-तिरंगा साथ लाएं; सुरक्षा सख्त

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आज पहुंचे हैं।

CJP Protest: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, कहा-किताब-तिरंगा साथ लाएं; सुरक्षा सख्त
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आज पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पुलिसकर्मियों को फूल देने के लिए भी कहा। इसे करुणा व सम्मान का प्रतीक बताया।

CJP को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक धरने की अनुमति

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, अभिजीत दीपके की ओर से दिए गए आवेदन पर 6 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन की मंजूरी दी गई है।

यह अनुमति एक बार की विशेष छूट के तौर पर दी गई है। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और तय नियमों के तहत आयोजित किया जाएगा।

अभिजीत दीपके बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा

सीजेपी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। यह आंदोलन NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और भर्ती अनियमितताओं को लेकर चलाया जा रहा है।

CJP ने समर्थकों से सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन को मिली अनुमति

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि पांच छात्रों ने आत्महत्या की है।