औरैया में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित, पर्यावरण संरक्षण व जलवायु संतुलन का दिया सन्देश

उप्र के औरैया जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

औरैया में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित, पर्यावरण संरक्षण व जलवायु संतुलन का दिया सन्देश
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने पौधरोपण किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री लखन सिंह, डीएम डॉ. बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती और डीएफओ चंद्र मोहन उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जलवायु संतुलन का संदेश दिया गया। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की गई।