कौशाम्बी: तालाब में नहाने गईं चचेरी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उप्र के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर माखूपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।

कौशाम्बी: तालाब में नहाने गईं चचेरी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Published By- Diwaker Mishra

कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर माखूपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव की दो चचेरी बहनें तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रागनी  राकेश और संजना चचेरी बहन थी शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे गांव के पास स्थित माखूपुर-शरीफपुर तालाब में नहाने गई थीं। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में पहुंच गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों पानी में समा चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले। आनन-फानन में उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दो किशोरियों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरों में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार मोबीन अहमद ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी और शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।