कानपुर देहात के एकीकृत बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशी कर रहे नामांकन, रिंकू एडवोकेट ने भी किया नामांकन
उप्र के कानपुर देहात जनपद के जिला एवं सत्र न्यायालय में एकीकृत बार एसोसिएशन के होने वाले वार्षिक चुनाव आज प्रत्याशियों के द्वारा बैंड बाजे के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद के जिला एवं सत्र न्यायालय में एकीकृत बार एसोसिएशन के होने वाले वार्षिक चुनाव आज प्रत्याशियों के द्वारा बैंड बाजे के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनय कुमार उर्फ रिंकू के द्वारा अधिवक्ता साथियों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम के पुत्र अभिनय कुमार उर्फ रिंकू एडवोकेट द्वारा सैकड़ो की संख्या में मौजूद अधिवक्ता साथियों के साथ कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
इसके उपरांत अधिवक्ता अभिनय कुमार के द्वारा अधिवक्ताओं के चेंबर में पहुंचकर सहयोग किये जाने का आशीर्वाद लिया गया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया गया इस दौरान प्रमोद कुमार बबलू गुप्ता सहित अनेको अधिवक्ता मौजूद रहे।

Janmat News 
