एटा: डीएम की जनसुनवाई के दौरान महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, मची अफरा तफरी; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया
उप्र के एटा जनपद के अलीगंज में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने पहले डी एम से शिकायत की फिर अस्तंतुष्ट होकर सभागार में ही कैरोसिन छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के अलीगंज में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने पहले डी एम से शिकायत की फिर अस्तंतुष्ट होकर सभागार में ही कैरोसिन छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया। महिला के कैरोसिन छिड़कते ही अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल महिला को रोका और हाथ में से कैरोसिन छीनकर महिला की जान बचाई। तत्पश्चात जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने महिला की शिकायत को गम्भीरता से सुना और तत्काल राजस्व टीम और पुलिस टीम को निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम के आदेश के बाद भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की है।
दरअसल, ज्ञान देवी शाक्य पत्नी जगदीश निवासी नगला मोहन थाना राजा का रामपुर डी एम एटा की जनसुनवाई में पहुंची पहले महिला ने अपना शिकायती पत्र डीएम को सौंपा और अपनी समस्या बताई, जिसके बाद वह असंतुष्ट हो गई रोते हुए महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए कैरोसिन छिड़ककर स्वयं को आग लगाने का प्रयास किया।
महिला के कैरोसिन छिड़कते ही सभागार में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सुरक्षा कर्मी दौड़कर पहुंचे जिन्होंने महिला से कैरोसिन की बोतल छीनी और माचिस छीनकर उसे बचाया। डीएम के सख्त निर्देश के बाद राजस्व टीमें तत्काल रवाना हुई हैं।
ज्ञानदेवी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने एक भूमि का बैनामा करवाया था, जिसमे तंबाकू की फसल उगाई। गांव के प्रधान और उसके परिवार के लोगों ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया है। तमाम आला अफसरों से शिकायत की बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई है महिला बोली हार थक चुके है आत्महत्या के लिए मजबूर हैं।

Janmat News 
