पीलीभीत: बंद मकान में संदिग्ध हालात में मिला 65 वर्षीय महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप
उप्र के पीलीभीत जनपद के थाना अमरिया क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव में रविवार को बंद मकान से करीब 65 वर्षीय महिला का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद के थाना अमरिया क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव में रविवार को बंद मकान से करीब 65 वर्षीय महिला का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बांसखेड़ा निवासी बानो पत्नी जमालुद्दीन काफी समय से घर में अकेली रह रही थीं। उनके पति जमालुद्दीन की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वहीं उनके बेटे ताजुद्दीन की करीब पांच वर्ष पहले सितारगंज में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
रविवार को बानो की बेटी ने पड़ोसियों को फोन कर बताया कि वह अपनी मां से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन फोन नहीं लग रहा है। इसके बाद पड़ोसी उनके घर पहुंचे। मकान बाहर से बंद था और काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
इसी दौरान घर से तेज दुर्गंध आ रही। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अमरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फारेंसिंक टीम को बुलाकर अंदर से बंद कमरे को खोल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



