फतेहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
उप्र के फतेहपुर जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत से हड़कंप मच गया है। मामला जनपद के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव का है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत से हड़कंप मच गया है। मामला जनपद के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव का है।
जानकारी के अनुसार आग लगने से बुजुर्ग की मौत की आशंका जताई जा रही है। रात को सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का आए दिन बेटे और बहू से विवाद होता था। बुजुर्ग घर के बाहर मंदिर में रहकर गुजर-बसर करता था। शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Janmat News 
