रायबरेली पुलिस की सटीक कार्रवाई, बैटरी–इन्वर्टर चोरी का खुलासा; दबोचा गया शातिर आरोपी

रायबरेली के थाना जगतपुर पुलिस ने बैटरी और इन्वर्टर चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह में खलबली मची है।

रायबरेली पुलिस की सटीक कार्रवाई, बैटरी–इन्वर्टर चोरी का खुलासा; दबोचा गया शातिर आरोपी
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद रायबरेली के थाना जगतपुर पुलिस ने बैटरी और इन्वर्टर चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह में खलबली मची है।

मामला एक दुकान से बैटरी और इन्वर्टर चोरी से जुड़ा है, जहां दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज की और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना जगतपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शारदा नहर पुलिया के पास से आरोपी आशीष प्रजापति को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चार इन्वर्टर, छह बैटरियां और घटना में इस्तेमाल की गई एक होंडा सिटी कार बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

इस पूरी कार्रवाई को थाना जगतपुर पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की है। रायबरेली पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।