चंदौली में मोबाइल छिनैती का मामला गरमाया, अधिवक्ताओं की नाराजगी के बाद दो आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल बरामद
उप्र के चंदौली जनपद में मोबाइल छिनैती का मामला गरमा गया है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। जिला अस्पताल के पास युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में मोबाइल छिनैती का मामला गरमा गया है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। जिला अस्पताल के पास युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप है।
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस की कथित हीलाहवाली से नाराज अधिवक्ता एसपी ऑफिस पहुंचे। अधिवक्ता एसपी कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए।
अधिवक्ता जनमेजय सिंह का आरोप है कि मोबाइल तो बरामद हुआ लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। थाने से तहरीर की कॉपी गायब होने का भी आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।



