महराजगंज में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रूपया घूस लेते दो बैंककर्मियों को किया गिरफ्तार
उप्र के महराजगंज जनपद में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रूपया घूस लेते दो बैंककर्मियों को गिरफ्तार किया है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रूपया घूस लेते दो बैंककर्मियों को गिरफ्तार किया है।
एंटी करप्शन टीम ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के फील्ड ऑफिसर और चपरासी को घूस लेते रंगे हाथों दबोचा। लोन की दूसरी किस्त जारी करने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी।
पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने रणनीति रची। रिश्वत की रकम लेते ही टीम ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। कार्रवाई से जिले के भ्रष्ट कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के ठेकी चौराहे के पास से गिरफ्तारी हुई है।

Janmat News 
