प्रतापगढ़ में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
उप्र के प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन के तहत थाना कंधई की एंटी रोमियो टीम ने ग्राम प्रगासपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन के तहत थाना कंधई की एंटी रोमियो टीम ने ग्राम प्रगासपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया।
इस दौरान टीम ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। एंटी रोमियो टीम ने आत्महत्या, जल्दबाजी में लिए गए निर्णय और उनके संभावित दुष्परिणामों के बारे में समझाया। साथ ही पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों तथा बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
महिलाओं एवं बालिकाओं को जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता के लिए महिला पॉवर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में कौशल विकास योजना, उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं और सवाल सुनकर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही थाना कंधई स्थित मिशन शक्ति केंद्र के CUG नंबर 9454407356 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।







