बरेली की मुस्लिम युवती नरगिस बनी इच्छा देवी, अपनाया सनातन धर्म; आकाश कश्यप से की शादी

उप्र के बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी मुस्लिम युवती नरगिस ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम इच्छा देवी रख लिया और गांव के आकाश कश्यप से शादी कर ली है।

बरेली की मुस्लिम युवती नरगिस बनी इच्छा देवी, अपनाया सनातन धर्म; आकाश कश्यप से की शादी
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट 

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी मुस्लिम युवती नरगिस ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम इच्छा देवी रख लिया और गांव के आकाश कश्यप से शादी कर ली है।

महमूदपुर निवासी युवती और उसी गांव के आकाश कश्यप के बीच मुहब्बत का सिलसिला करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुआ, जो बाद में प्रेम और शादी के फैसले में बदल गया।

शादी से पहले बरेली के मढ़ीनाथ स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में महंत के.के. शंखधर ने वैदिक रीति-रिवाज से शुद्धिकरण कराया, जिसके बाद युवती ने अपना नाम बदलकर इच्छा देवी रख लिया। युवती का कहना है कि उसने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया है।