प्रतापगढ़: प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, तेल-गैस संकट और घोटाले का लगाया आरोप

खबर उप्र के प्रतापगढ़ जनपद से है जहां कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश और आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा है।

प्रतापगढ़: प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, तेल-गैस संकट और घोटाले का लगाया आरोप
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। खबर उप्र के प्रतापगढ़ जनपद से है जहां कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश और आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा है। उन्होंने इन नीतियों को देश में बढ़ते तेल-गैस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया।

प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है, जबकि इसका लाभ चुनिंदा तेल कंपनियों औरउद्योगपतियों को मिल रहा है।

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ केंद्र सरकार ने भारी एक्साइज ड्यूटी लगाकर पिछले कुछ वर्षों में लगभग 28 लाख करोड़ कमाए हैं।

उन्होंने दावा किया कि यह राशि जनता के हित में खर्च होने के बजाय गलत दिशा में इस्तेमाल हुई है। उन्होंने इसे मोदी सरकार का सबसे बड़ा घोटाला करार देते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते अपनी नीतियों में सुधार नहीं करती तो देश में आर्थिक असंतुलन और गहराएगा। आम जनता को राहत देने के लिए ईंधन की कीमतों में कमी और करों में कटौती की मांग की