चंदौली: साजिश के तहत जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
उप्र के चंदौली जनपद में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। फरीदाबाद में रह रहे छोटे भाई की जमीन कथित तौर पर साजिश के तहत रजिस्ट्री कराने का आरोप है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। फरीदाबाद में रह रहे छोटे भाई की जमीन कथित तौर पर साजिश के तहत रजिस्ट्री कराने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के बकोड़ी गांव निवासी परशुराम उपाध्याय ने भाई समेत अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है और डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कि नशे की हालत का फायदा उठाकर जमीन के दस्तावेज कराए गए। पीड़ित के मुताबिक उसे महज 20 हजार रुपये पेटीएम से और 5 हजार रुपये नकद दिए गए। 14 अगस्त को फरीदाबाद में भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने का भी पत्र में जिक्र है।




