अलीगढ में बैंक मैनेजर व महिला असिस्टेंट मैनेजर की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम
उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के अलीनगर के पास एक तेज रफ्तार कार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के अलीनगर के पास एक तेज रफ्तार कार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।
इस हादसे में कार में सवार सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया हरदुआगंज ब्रांच के मैनेजर विवेक चंद्रा और साथ में सफर कर रही सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया बन्नादेवी ब्रांच की असिस्टेंट मैनेजर तान्या शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों की पहचान होने के बाद उनकी मौत की सूचना दोनों परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरते हुए डेडबॉडीयों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया,पुलिस हादसे के कारण का पता लगाने की कोशिश करते हुए मामले की जांच में जुटी है।
बेटे की मौत की सूचना मिलते ही उसकी डेड बॉडी लेने के लिए मोर्चरी पहुंचे जनपद इटावा निवासी पिता ने बताया कि उनके बेटे विवेक चंद्रा की 2016 में शादी हुई थी। विवेक चंद्रा अलीगढ़ जिले के थाना हरदुआगंज क्षेत्र में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया हरदुआगंज ब्रांच पर मैनेजर के पद पर तैनात था।
इस दौरान देर रात उनका बेटा सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया बन्नादेवी ब्रांच पर तैनात असिस्टेंट मैनेजर महिला कर्मी तान्या शर्मा के साथ कार में सवार होकर सफर कर रहा था, तभी थाना गांधीपार्क क्षेत्र के अलीनगर के पास उनके बेटे की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलटते हुए पेड़ से टकरा गई।
इस सड़क हादसे में कार में सवार उनके बेटे और साथ में सफर कर रही महिला कर्मी तान्या शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को होता हुआ देख सड़क पर गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मर्तको के पास मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान होने के बाद दोनों की मौत की सूचना दोनों परिवार के लोगों को दी।
इस दर्दनाक खबर को सुनते ही दोनों परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया,है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में हादसे के कारणों का पता लगाते हुए जांच में जुटी है।

Janmat News 
