कुशीनगर जिला जज के कार्यालय परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, स्नेक मैन सुशील ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
उप्र के कुशीनगर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशाल अजगर पेड़ पर चढ़ता दिखाई दिया। अजगर को देखते ही अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत फैल गई।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशाल अजगर पेड़ पर चढ़ता दिखाई दिया। अजगर को देखते ही अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्नेक मैन सुशील को बुलाया गया।
स्नेक मैन सुशील ने पेड़ पर चढ़कर काफी जोखिम उठाते हुए विशाल अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को शाहपुर के रौजा स्थित जंगल में ले जाकर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद न्यायालय परिसर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
कार्यालयों और घरों में सांप दिखने पर सुशील बनते हैं सहारा
पड़रौना क्षेत्र में इन दिनों कार्यालयों और लोगों के घरों में बड़े सांप दिखाई देने की घटनाओं से लोगों में दहशत बढ़ जाती है। सांप दिखाई देने के बाद लोग और अधिकारी स्नेक मैन सुशील को सूचना देते हैं। सूचना मिलते ही सुशील मौके पर पहुंचकर सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करते हैं।
बीते दिन जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विशाल अजगर के पेड़ पर चढ़ने की सूचना अधिवक्ताओं ने वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्नेक मैन सुशील को बुलाया। सुशील ने सावधानीपूर्वक पेड़ पर चढ़कर अजगर को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
इसके बाद अजगर को शाहपुर के रौजा स्थित जंगल में छोड़ दिया गया। इस तरह अजगर की जान भी बच गई और न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों को भी खतरे से राहत मिली। विशाल अजगर के पेड़ पर चढ़ने की घटना ने कुछ देर के लिए पूरे न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया था।




