प्रतापगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से दो दर्जन बकरियों की मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में ट्रेन की चपेट में आने से करीब दो दर्जन बकरियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में ट्रेन की चपेट में आने से करीब दो दर्जन बकरियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर इलाके का बताया गया है। वीडियो ट्रेन की पटरियों पर चरते हुए बकरियां निकल रही थी। महिला पशुपालक ने ट्रेन देख उन्हें हटाने का प्रयास किया। पटरियों से न हटने पर ट्रेन बकरियो को रौंदते हुए निकल गई।




