बांदा: जुआ की फड़ सजाते पांच लोग गिरफ्तार, 52400 रुपये एवं 7 मोटर साइकिलें बरामद

उप्र के बांदा मे पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु सतत अभियान चल रहा है।

बांदा: जुआ की फड़ सजाते पांच लोग गिरफ्तार, 52400 रुपये एवं 7 मोटर साइकिलें बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा मे पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु सतत अभियान चल रहा है। इसी कड़ी मे बांट के थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार 27 फरवरी को देर शाम थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर ग्राम पिपरी पुलिया के आगे पिपरीहार थाना कोतवाली देहात के पास से जुआ खेल रहे 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

जबकि मौका पाकर 05 व्यक्ति फरार हो गये है। जुआ की इस फड़ से जामा तलाशी के दौरान 52400 रुपये व 07 मोटर साइकिल बरामद हुई है।

गिरफ्तार सभी पांच अभियुक्त बांदा के कोतवाली नगर निवासी अर्जुन पुत्र कल्लू, विनोद पुत्र राजा भईया, सर्वेश पुत्र जागेश्वर, परवेज पुत्र शरीफ व अमित गुप्ता पुत्र गिरीश चन्द्र हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस फरार पांच अभियुक्तों रहमत, रामू, आशुतोष, नीरज, पिण्टू की तलाश कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्रप्रकाश तिवारी, उ.नि. अरविन्द्र कुमार, उ.नि.दुर्विजय सिंह, कां.माधव सिंह, कां. कौशलेन्द्र, कां.जितेन्द्र कुमार व कां. शुभम साहू शामिल रहे।