मिर्ज़ापुर: मामूली विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उप्र के मिर्ज़ापुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गली में बुजुर्ग की लड़की से हुई मामूली टक्कर के बाद परिजनों ने बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मिर्ज़ापुर: मामूली विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

मिर्ज़ापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट 

मिर्ज़ापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्ज़ापुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गली में बुजुर्ग की लड़की से हुई मामूली टक्कर के बाद परिजनों ने बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के दोहरी गांव का है जहाँ पर संकरी गली से 60 वर्षीय छयबर बियार  गुजर रहे थे। इसी दौरान मन्नू अंसारी की पुत्री से उनकी टक्कर हो गई। जिसके बाद आपस मे कहासुनी व विवाद हो गया।

इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो आक्रोशित होकर उनके परिजन नसीम अंसारी तथा सद्दाम अंसारी ने लाठी-डंडे से छयबर बियार पर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अछैवर को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के तीन पुत्र हैं, जो दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है मृतक अछैवर थाली बजाकर भीख मांगते थे और इसी से अपना जीवनयापन करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वही परिजनों का कहना है कि गली में गुजरते हुए मामूली टच होने पर यह लोग मिलकर हत्या कर दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा के अनुसार दोहरी में अछैवर बीयर एक गली से गुजर रहे थे। तभी उनके पड़ोसी मुन्नू अंसारी की पुत्री गुजर रही थी। उनका आपसी विवाद हुआ। जिसके बाद  नसीम अंसारी तथा सद्दाम अंसारी के द्वारा लाठी डंडे से छयबर बियार पर हमला किया गया।

सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष जमालपुर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घायल छयबर बियार को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।

परिजन भन्टू ने बताया मुसलमान थे। हमारे भाई से कुछ विवाद था।उनको लाठी-रॉड से मार डाले। बरसात थी गली से जा रहे है हो सकता है कुछ टच हुआ हो इतने में ही मार डाले। वह लोग चार लोग थे।तीन आदमी और एक औरत थी