कुशीनगर: घर के कमरे में मिली दो सगी बहनों की लाश, प्रेम संबंधों को लेकर हत्या की आशंका

उप्र के कुशीनगर जनपद में घर के कमरे में दो सगी बहनों की लाश मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली देवनरायन टोला का है।

कुशीनगर: घर के कमरे में मिली दो सगी बहनों की लाश, प्रेम संबंधों को लेकर हत्या की आशंका
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में घर के कमरे में दो सगी बहनों की लाश मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली देवनरायन टोला का है।

जानकारी के अनुसार प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि परिवार के लोगों ने डंडे से पीटकर हत्या की है। दो भाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच में जुटी है।