फर्रुखाबाद: मनचले युवक ने सरेआम युवती से की छेड़खानी, स्थानीय लोगों ने की पिटाई; मंगवाई माफ़ी

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में मनचले युवक द्वारा युवती से छेड़खानी किए जाने की खबर सामने आ रही है। युवती से छेड़ छाड़ होता देख स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी।

फर्रुखाबाद: मनचले युवक ने सरेआम युवती से की छेड़खानी, स्थानीय लोगों ने की पिटाई; मंगवाई माफ़ी
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में मनचले युवक द्वारा युवती से छेड़खानी किए जाने की खबर सामने आ रही है। युवती से छेड़ छाड़ होता देख स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार जनपद के कोतवाली फतेहगढ़ रोजी पब्लिक स्कूल के पास जेएनबी रोड पर एक मनचला युवक युवती से छेड़खानी कर रहा था। इस बीच स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा और युवती द्वारा उसकी चप्पलों से पिटाई कराई।

इस बीच युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। युवती के पैर पकड़कर माफी भी मंगवाई गई स्थानीय लोगों ने मनचले युवक से माफी मंगवाकर उसे छोड़ दिया।